राजनांदगांव। जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वी की राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 10 अगस्त से 28 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 11.45 बजे रखा गया है। हाईस्कूल परीक्षा 10 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगी। वहीं हायर सेकेंडरी की परीक्षा 10 से 28 अगस्त तक चलेगी। जिले में कुल 3 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।
विकासखंड राजनांदगांव परीक्षा केन्द्र में हाईस्कूल में छात्रों की संख्या 166 एवं हायर सेकेण्डरी में 165 कुल 331 है। डोंगरगढ़ ब्लॉक में हाई स्कूल में छात्रों की संख्या 179 एवं हायर सेकेंडरी में 216 कुल 395 है। डोंगरगांव में हाईस्कूल में छात्रों की संख्या 84 एवं हायर सेकेंडरी में 119 कुल 203 है। जिले में कुल 929 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीईओ अभय जायसवाल ने अपने विकासखंड अंतर्गत परीक्षा केन्द्र का परीक्षा अवधि में निरीक्षण करने निर्देशित किया है।







