Home छत्तीसगढ़ CG : महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहीं लाभार्थी वृहद वृक्षारोपण...

CG : महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहीं लाभार्थी वृहद वृक्षारोपण में हुईं शामिल…

34

बलरामपुर। जिले में महतारी वंदन योजना के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कलेक्टर, सीईओ तथा वन मंडलाधिकारी के संयुक्त निर्देशन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे हैं. 

जिले के रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर विकासखंड में आज महतारी वंदन योजना से लाभ ले रहे हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया. इस दौरान वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि जिले में लगभग 2 लाख 14 हजार महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं. उन्होंने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम स्लोगन के तहत कराए जा रहे वृक्षारोपण में इन महिलाओं की भागीदारी रही.

Previous articleCG : आधा दर्जन मकानों में चोरी करने वाले 3 भाई-बहन और 2 क्रेता गिरफ्तार
Next articleCG : मुंबई के होटल में रायपुर पुलिस की रेड, महादेव एप से सट्टा संचालित कर रहे 5 लोग गिरफ्तार