Home छत्तीसगढ़ CG : आज से पांच दिनों तक बारिश

CG : आज से पांच दिनों तक बारिश

11

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के चलते मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और गुरुवार 11 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। विभाग के अनुसार भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहेगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मालूम हो कि प्रदेश में अभी भी बारिश की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है और सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसके चलते बहुत से जलाशय अभी भी सूखाग्रस्त है।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बने रहेगा, हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। बादल व बारिश के चलते मौसम में थोड़ी ठंडकता रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अभी तक 207 मिमी बारिश हुई है,जबकि सामान्य रूप से अभी तक 286.7 मिमी

Previous articleCG : मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, घर में लहूलुहान पड़े मिले शव
Next articleCG : शादी का झांसा देकर शारीरीक संबंध वाला गिरफ्तार