Home छत्तीसगढ़ CG : Accident में नर्सिंग छात्रा घायल

CG : Accident में नर्सिंग छात्रा घायल

11

जगदलपुर मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने नर्सिंग की छात्रा को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में छात्रा को चोट आई। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुँच घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। पुलिस ने बताया कि हेमलता बघेल 18 वर्ष तेलीमारेंगा जो कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पीछे स्थित बोधनी देवी नर्सिंग कालेज में सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। मंगलवार की सुबह अपने स्कूटी में सवार होकर नर्सिंग कॉलेज जा रही थी कि केशलूर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने हेमलता को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में हेमलता को हाथ, पैर में चोट आई, वहीं घटना के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया, वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए परपा की पैट्रोलिंग वाहन घायल को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

Previous articleCG : fake officer बनकर ठगी कर रहे दो युवक गिरफ्तार
Next articleCG : टूट रहा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लोकसभा जाने का सपना, राजनांदगांव सीट से 32 हजार मतों से पीछे…