Home छत्तीसगढ़ Brijmohan अग्रवाल अब 81 हजार वोटों के साथ चल रहे आगे

Brijmohan अग्रवाल अब 81 हजार वोटों के साथ चल रहे आगे

27

रायपुर raipur news। बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agarwal को 81 हजार वोट से आगे हो गए हैं। उन्हें 155099 वोट मिल गए हैं। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा Lok Sabha की 11 सीटें हैं। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा BJP और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस लगातार नंबर बढ़ाते हुए भाजपा की लीड कम करने में लगी है। 45 सौ वोट से बढ़त लेने वाली रूपकुमारी चौधरी अब 12 सौ मतों की बढ़त पर है। यहां लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। भाजपा से रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू मैदान में हैं।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा Kavasi Lakhma से 1914 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना आगे बढ़ने के साथ लीड का अंतर घट गया।

Previous articleCG : स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है कचरा संग्रहण
Next articleमध्यप्रदेश में बीजेपी को एक तरफा जीत के रुझान