Home छत्तीसगढ़ CG : हरकत से परेशान थी भाभी, देवर अरेस्ट

CG : हरकत से परेशान थी भाभी, देवर अरेस्ट

15

रायपुर। रायपुर के पंडरी इलाके में शनिवार को एक महिला के साथ उसके देवर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। थाने में शिकायत करने पहुंची महिला को जब थाने से राहत नहीं मिली तो उसने जमकर हंगामा किया। तब जाकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना मोवा के प्रगति नगर इलाके की है। शराब के नशे में धुत देवर ने महिला के कपड़े फाड़े और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। परेशान महिला ने शिकायत के बाद भी देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर थाने में आकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि दो दिन से वह देवर की हरकतों से परेशान थी। शिकायत करने पर पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। शनिवार को भी उसने बीच सड़क पर बदसलूकी की।

Previous articleमध्य प्रदेश के लोकायुक्त की नियुक्ति के बाद अब उप लोकायुक्त के पद पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद नियुक्ति होगी
Next articleमध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस बड़ी बैठक 22 और 23 मई को