Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस बड़ी बैठक 22 और 23 मई को

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस बड़ी बैठक 22 और 23 मई को

12

भोपाल
प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवा कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने में जुटने जा रहा है। डा. विक्रांत भूरिया के बाद मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बड़ी बैठक 22 और 23 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में होने जा रही है। इसमें प्रदेश भर के पदाधिकारियों, जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों को बुलाया गया है। इस दौरान मितेंद्र पदाधिकारियों से एक-एक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों से संवाद कर यह जानने की कोशिश करेंगे कि संगठन को और अधिक सुदृढ़ कैसे बनाया जाए। कोशिश है कि युवा कांग्रेस देश में अपनी एक अलग पहचान बनाए, जो आक्रामक भी हो और रचनात्मक होने के साथ अपने सामाजिक सरोकार के माध्यम से आम जनमानस से भी सीधे जुड़े।

Previous articleCG : हरकत से परेशान थी भाभी, देवर अरेस्ट
Next articleसंवर्ग बनने के लगभग ढाई वर्ष बाद भी अभी 52 में से मात्र 28 जिलों में ही स्थायी सीएमएचओ, बाकी 24 जिलों में प्रभारी