राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को ऐतिहासिक मतों से विजयश्री दिलाने के लिए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा में कमर कस ली है, वे लगातार सभी शक्ति केदो एवं मंडलों तथा ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष में आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि एक गरीब व्यक्ति का सपना अपनी झोपड़ी को पक्का करने का होता है,पक्के मकान में रहने का सपना साकार करने का कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। श्री सिंह ने कहा कि इसके पूर्व गांव के गरीब एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने कभी नहीं सोचा था। की कभी उनका भी पक्का मकान होगा, परंतु देश की विषम परिस्थितियों में लंबे संघर्ष के साथ कड़ी मेहनत के बाद मोदी जी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। श्री मोदी को गरीब परिवेश में पलने एवम बढ़ने के कारण गरीबों के दर्द का एहसास था, एवं गरीब की पीड़ा को वे भलीभाँति समझते थे। इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान देने की योजना का श्रीगणेश किया एवं अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में 4 करोड़ गरीब परिवारों को स्वयं के मकान उपलब्ध कराकर उनके रहन-सहन के स्तर मे सुधार लाया। श्री सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि पूरे देश में एक भी झुग्गी झोपड़ी ना रहें, और सभी को पक्के मकान उपलब्ध हो जाये इसके लिए आवश्यक हैं कि श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता सौपे। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रत्येक कार्यकर्ता अबकी बार-400 पर के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी सहभागिता निभाए।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैठक की शुरुआत में प्रतिवेदन देते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक मनोज निर्वाणी ने केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों को आवास से वंचित किया। 5 लाख के निशुल्क बीमा से वंचित किया और केंद्र की कई योजनाओं का लाभ भूपेश सरकार ने नहीं लेने दिया, इसलिए इस बार 26 अप्रैल को ऐसे लबरा भूपेश को सबक सिखाने के लिए सभी लोग तैयार हैं और इस बार भारी मतों से संतोष पांडे को विजयी दिलाने के लिए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता जी जान से जुट चुके हैं। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस अनेक वर्षों से गरीबी हटाओ का नारा देती आ रही हैं किन्तु अपने सत्तर वर्षों के शासनकाल में गरीबी नहीं हटा सकी। इस पार्टी ने गरीबी हटाओ का केवल नारा दिया और इसके अलावा कुछ नहीं किया। अब जनता जान चुकी है, वास्तव में गरीबी हटाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इस अवसर पर पूर्व महापौर अजित जैन, निगम के पूर्व सभापति शिव वर्मा ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवशरण सिंह, जिला संयोजक मनोज निर्वाणी पार्षद मधु बैद, अनिल नागवंशी, कृष्णा तिवारी, एलबी नगर से आए मनोज कांदे, कुमर्दा मंडल संयोजक साहू, बिट्टू गुप्ता, उमेश साहू, रजत वैष्णव, एन के साहू, कांति मौर्य, पुरुषोत्तम गांधी, भाजपा दक्षिण मंडल महामंत्री हकीम खान सहित झुग्गी झोपड़ी के अनेक कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, भाजपा मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।





