Home छत्तीसगढ़ CG : जानवर बांधने वाली रस्सी से पत्नी को दी खौफनाक मौत,...

CG : जानवर बांधने वाली रस्सी से पत्नी को दी खौफनाक मौत, फिर थाने में पति ने किया सरेंडर

20

दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर उसे पटउहा (सामान रखने वाली जगह) पर लटका दिया। युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसकी लाश को घर के पटउहा पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। धमधा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि ग्राम देवरी निवासी किशुन साहू (35) शुक्रवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी कविता साहू की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया और फिर उसके घर पहुंची। घर जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के शव को कहां छिपाया है। आरोपी ने बताया कि पुलिस उसके घर में बने कोठा के पटउहा पर पहुंची। वहां उसकी पत्नी का शव म्यार पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Previous articleरायपुर: 35 लाख लेकर फरार, जालसाजों ने दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Next articleCG : स्पीड में दौड़ाई KTM बाईक, स्पॉट पर 2 युवकों की मौत