Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : रेलवे ने फिर 27 से 30 तक 14 ट्रेनों को...

राजनांदगांव : रेलवे ने फिर 27 से 30 तक 14 ट्रेनों को किया कैंसिल

18

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के तहत राजनांदगांव से कलमना के बीच तीसरी लाइन को सालेकसा रेलवे स्टेशन से जोड़ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते रेलवे ने 14 लोकल ट्रेनों को 27 से 30 अप्रैल के बीच कैंसिल किया है। वहीं एक बार फिर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस रूट पर 4 दिन कई पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग- गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी संख्या 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी संख्या 08712 गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी संख्या 08713 गोंदिया-इतवारी मेमू पैंसेंजर स्पेशल, गाड़ी संख्या 08716 इतवारी-गोंदिया, 08756 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी संख्या 08751 रामटेक-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी संख्या 08754 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08755 रामटेक-इतवारी मेमू स्पेशल, 08714 इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।

Previous article राजनांदगांव : लू का अलर्ट, जिले का तापमान 43 डिग्री पर, आज से राहत की उम्मीद
Next articleCG : रायगढ़ में हाथी का आतंक: खेत पर जा रहे किसान को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में दहशत का माहौल