Home छत्तीसगढ़ CG : महिला अधिकारी गिरफ्तार हुई अंबेडकर की फोटो फेंकने पर, रेलवे...

CG : महिला अधिकारी गिरफ्तार हुई अंबेडकर की फोटो फेंकने पर, रेलवे स्टेशन में हुआ था हंगामा

16

दुर्ग। डॉ.भीमराव अंबेडकर की फोटो को कचरे में फेंकने के मामले पर हुए जमकर विरोध के बाद पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियां मुख्य टिकट निरीक्षक वीपी नायडू के खिलाफ धारा 124 ए, 295, 295 ए के तहत अपराध दर्ज किया था। अपराध पंजीबद करने के बाद बुधवार की रात को पुलिस ने आरोपियां को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही शासकीय अस्पताल सुपेला में मुलाहिजा कराने के बाद पुलिस ने वीपी नायडू को गुरुवार की दोपहर को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक कक्षा में वीपी नायडू ने दीवाल पर लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो को निकालकर कचरे में रख दिया था। सुबह जब सफाई कर्मी कक्ष में पहुंचे तो उन्होंने टेबल के पास कचरे में डॉ अंबेडकर की फोटो देखी। इसकी जानकारी उन्होंने समाज के लोगों को दी। मौके पर देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर दिया था। लगातार दो दिनों तक समाज के लोगों ने न्याय पाने के लिए रेलवे स्टेशन पर धरना दिया था।

Previous articleCG : अशोका बिरयानी में लगा ताला, गिरफ्तार होंगे कर्मचारी…
Next articleपीठासीन अधिकारी को मतदान केंद्र के अंदर के फोटो वायरल करना पड़ा भारी, हुआ निलंबित