Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव : भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे कल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में

राजनांदगाँव : भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे कल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में

20

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडे का सघन जनसम्पर्क अभियान दिनों- दिन बढ़ता जा रहा हैं, वे प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से लेकर देर रात्री तक विभिन्न ग्रामों में पहुचकर ग्रामीणों से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा कर रहें हैं। श्री पांडे कल 09 अप्रैल मंगलवार को अपने जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ नवरात्रि का महापर्व शुरु होने पर सुबह 08:00 बजे लालबाग स्थित माँ दुर्गा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करके करेंगे। तत्पश्चात वे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई मण्डल के ग्राम ठंडार पहुचकर जनसम्पर्क करेंगे, फिर वे ग्राम रेमड़वा, जगमढ़वा, हनईबन, मरतकठेरा, बिरनपुरकला, पेंडरवानी, बरबसपुर, सम्बलपुर, खौड़ा, कटंगी, होते हुए छुईखदान मण्डल के ग्राम मुरई, कुटेलीखुर्द, उदयपुर, पद्मावतीपुर, गोपालपुर, झुरानदी, खुड़मुड़ी, लक्ष्मणपुर, बीरुटोला में जनसम्पर्क करते हुए अनेक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ जिले के नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

Previous articleराजनांदगाँव : धर्म एवं तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस का स्थायी चरित्र – भाजपा मीडिया सेल
Next articleकल गुड़ी पड़वा के साथ नवरात्रि की घटस्थापना आज लगेगा सूर्य ग्रहण