Home छत्तीसगढ़ CG : रेलवे स्टेशन पारा में सप्लाई करता था गांजा, तस्कर अरेस्ट

CG : रेलवे स्टेशन पारा में सप्लाई करता था गांजा, तस्कर अरेस्ट

16

रायपुर। गांजा के साथ आरोपी जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया गया हैं। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशनपारा मांढर में एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र साहू निवासी मांढर विधानसभा रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 670 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 7,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 205/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- जितेन्द्र साहू पिता शिवलाल साहू उम्र 40 साल निवासी रेल्वे स्टेशनपारा मांढर थाना विधानसभा रायपुर।

Previous articleराजनांदगांव : डेढ़ लाख की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा पीएचई एसडीओ
Next articleरायपुर : बिजली विभाग के दफ्तर में आग लगने से हुआ ब्लास्ट