Home छत्तीसगढ़ CG : तीन मंजिला इमारत में आग लगने से मचा हड़कंप, घरेलू...

CG : तीन मंजिला इमारत में आग लगने से मचा हड़कंप, घरेलू सामान जलकर खाक

33

दुर्ग। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित तीन मंजिला इमारत के एक मकान में आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल सका है।

अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं विभाग के मुताबिक, उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही दुर्ग से फायर ब्रिगेड लेकर टीम रवाना हुई। समय रहते आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

सेक्टर में प्रवीण पटेल का तीन मंजिला मकान है। जिसमें सबसे ऊपर आग लगी थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया। उनका कहना है कि यदि आग बुझाने और देर होती तो आग आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लेती। समय पर आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous articleऐसी व्यवस्था रखें कि हर हाल में गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था सुचारू और अबाध बनी रहे: संभागायुक्त
Next articleCG : सर्वर ठप, बिलासपुर सिम्स में नहीं बन रहा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लोग हो रहे परेशान