Home छत्तीसगढ़ CG : करंट से हाथी की हत्या, वन विभाग की गिरफ्त में...

CG : करंट से हाथी की हत्या, वन विभाग की गिरफ्त में एक आरोपी

17

बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के ग्राम मेंढ़ारी में एक हाथी की मौत के मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. 11 केव्ही करंट लगाकर हाथी की हत्या करने वाले एक आरोपी को वन अमला ने पकड़ा है. हत्या में संलिप्त अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है. आरोपियों ने जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश से विद्युत करेंट लगाया था. वाड्रफनगर क्षेत्र में लगभग 1 महीने से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं. जिसमें से एक हाथी की 11 मार्च को करंट लगने से मौत हो गई थी. घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम से हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया और वहीं पर दफना दिया. इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई उसमें कुछ आरोपी शामिल थे. उसमें से एक आरोपी जयसिंह उर्फ खिरू पिता चमरू निवासी ग्राम मेंढ़ारी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेजा गया है.

Previous articleराजगढ़ जिले के ग्राम गोपालपुरा में पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के तहत जल कलश यात्रा का समापन
Next articleमध्य प्रदेश में इस बार शराब के ठेके 15 प्रतिशत महंगे