Home छत्तीसगढ़ CG : 11 बराती घायल, बस भयानक हादसे का शिकार

CG : 11 बराती घायल, बस भयानक हादसे का शिकार

18

कवर्धा जिले में एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक बारातियों से भरी बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 11 बराती घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 6 लोगों को गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार घटना कुकदूर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक बस बारातियों को लोरमी से शहडोल ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में कुल 70 यात्री सवार थे। इसी दौरान हनुमत खोल के खाई में बस पलट गई। घटना में 11 लोग घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Previous articleमंत्रिपरिषद के सदस्यों का अयोध्या जाना ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर : यादव
Next articleCG : नक्सलियों के गढ़ में अब ITBP ने खोला कैम्प