Home छत्तीसगढ़ CG : मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौलेगी केंद्रीय गोड़ महासभा ,

CG : मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौलेगी केंद्रीय गोड़ महासभा ,

16

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दुर्ग में रविवार शाम आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लड्डुओं से तौला जाएगा। विष्णुदेव साय दुर्ग सिविल लाइन स्थित गोंडवाना भवन में पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा विधायक और मंत्री भी रहेंगे। अदिवासी समाज की ओर से इन सभी विधायकों और मंत्रियों का सम्मान किया जाएगा।

ये सम्मान समारोह केंद्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ आयोजित करने जा रही है। केंद्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके समाज में राजा नरेश चंद्र ही ऐसे आदिवासी नेता थे, जिन्हें अविभाजित मध्य प्रदेश का 13 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि आदिवासी राज्य छत्तीसगढ़ में इस समाज से विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे आदिवासी समाज काफी गर्व महसूस कर रहा है।

गोंडवाना भवन में सम्मान समारोह

यही कारण है कि उन्होंने उनके सम्मान का कार्यक्रम रखा है। यह कार्यक्रम सिविल लाइन दुर्ग स्थित गोंडवाना भवन में होगा, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। एमडी ठाकुर ने कहा कि यह पहली बार होगा, जब इतने बड़े स्तर पर विधायकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मिनट टू मिनट कार्यक्रम।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मिनट टू मिनट कार्यक्रम।

3.40 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

दुर्ग के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हो रहे हैं। उनके आने का कन्फर्मेशन उनके प्रोटोकॉल के जरिए मिल गया है। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा ड्यूटी भी बड़ी संख्या में लगा दी गई है।

सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए दोपहर 1.40 बजे अपने आवास बगिया पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 2 बजे दुर्ग के लिए उड़ान भरेंगे। दुर्ग में हेलीकॉप्टर लैंड करने के बाद दोपहर 3.40 बजे वो सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4.40 बजे वो हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए लौट जाएंगे।

Previous articleमध्य प्रदेश में राज्य सभा की तैयारियों के बीच सभी विधायकों को भोज देंगे
Next articleCG : खून से लथपथ मिला शख्स, डायल 112 के जवान ने बचाई जान