बालोद भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट को हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया है। भाजपा सरकार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है। नई सरकार का पहला बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला है।
बजट में दिल्ली में यूथ हॉस्टल में 65 बच्चों की सीटों बढ़ाकर 200 सीट, राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की बढ़ोतरी, श्री रामलला दर्शन योजना के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान और युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत के लिए प्रावधान किए गए हैं।
साथ ही कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रति वर्ष 10 हजार रुपए का वार्षिक भुगतान किया जाएगा।





