Home छत्तीसगढ़ CG : मजदूर का आशियाना जलकर राख, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

CG : मजदूर का आशियाना जलकर राख, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

23

 गौरेला पेंड्रा मरवाही कोरजा गांव में आग का कहर देखने को मिला है. यहां एक मजदूर का आशियाना आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई. मौके पर दमकल की टीम पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम किया जा रहा है.

लोगों ने बताया कि अचानक घर से धुआं निकलने लगा. उसके बाद लोगों ने देखा तो पता चला कि मजदूर कुंवारे लाल सोनी के घर में आग लग गई है. धीरे धीरे आग ने छप्पर को को तबाह किया उसके बाद पूरा घर जलकर राख हो गया. आस पास के लोगों ने आनन फानन में दमकलकर्मियों को फोन किया फिर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. पहले से गरीबी और फिर सर से घर छिन जाने का सदमा मजदूर और उसके परिवार वालों को लग गया है. लोग मजदूर को संभालने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार से मजदूर के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन की तरफ से मजदूर की मदद के लिए क्या किया जाता है.

Previous articleउप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन सगरा का किया लोकार्पण
Next articleCG : स्कूल में प्रभारी प्राचार्य की हत्या की कोशिश, चपरासी पर FIR दर्ज