कोरोना वायरस महामारी के बीच उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को मुंबई के तीन जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं को पर्यूषण प्रार्थना करने की अनुमति दी। अदालत ने मुंबई के दादर, बायकुला और चेंबूर में स्थित जैन मंदिरों को 22 और 23 अगस्त को खोलने की अनुमति दी है।
हालांकि मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने साफ कहा है कि यह रियायत किसी अन्य मंदिर या गणेश चतुर्थी समारोह पर लागू नहीं की जा सकती है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की आशंका है। अदालत ने कहा कि गणपति महोत्सव के लिए महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मामले के आधार पर अनुमति लेनी होगी।
