राजनंदगांव जिले की महिला कबड्डी टीम ने सारंगढ़ जिले में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में हरियाणा को रोमांचक मुकाबले में एक पॉइंट से हराकर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल एवं 51000 रुपए का पुरस्कार जीत लिया। लीग मुकाबले में कोरबा, बिलासपुर व रायपुर को हराकर सेमीफाइनल में हरियाणा की ही एक दूसरी टीम को 17-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन अंतत: राजनांदगांव की टीम ने 44 अंक अर्जित किया और हरियाणा के टीम 43 अंक ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच मैन, ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट रेडर का पुरस्कार भी राजनांदगांव की टीम को प्राप्त हुआ। इसी तरह ग्राम बोदरा जिला शक्ति के अखिल भारतीय टूर्नामेंट में अन्य प्रदेशों से आए हुए टीमों को हराकर राजनांदगांव महिला कबड्डी टीम एवं बिलासपुर की महिला कबड्डी टीम फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा जिसमें राजनांदगांव की टीम को विजेता का खिताब मिला। 2024 में अभी तक पांच टूर्नामेंट में विजेता होने का गौरव राजनांदगांव टीम को प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला कबड्डी संघ के सचिव तुलसी मांडवी, नगर निगम कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव महेश साहू, तीरथ गोस्वामी तथा कोच हरीश साहू, रोहित पड़ोती, ललित साहू, लखन कोमरे ने हर्ष जताया है। राजनांदगांव. अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजनांदगांव की टीम को मिला गोल्ड मेडल।
