कोरोना काल में छूट मिलने पर छात्रों को मिलेगी राहत – राजा
राजनांदगांव. एन.एस.यू आई. के जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने मांग की है जिले के समस्त शासकीय एवं निजी महाविद्यालय कोरोना महामारी को देखते हुए महाविद्यालय की शुल्क कम करे जिससे की इस कोरोना काल में छात्रों का भला हो सके । एन.एस.यू आई.जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने इस संबंंध में मांग की है कि जिले के सभी महाविद्यालय के द्वारा जल्द से जल्द छात्रहित में निर्णय ले अन्यथा एन.एस.यू आई.उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाब देही समस्त महाविद्यालय की होगी।
