राजनांदगांव 18 अगस्त. जिले में आज अब तक कुल 50 से अधिक नए कोरोना मरीज मिलने की खबर मिल रही है। नए मरीजों में शहर की पूर्व महापौर शोभा सोनी भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई है हो गई है। उन्होने स्वयं सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दी है. उन्होंने यह अपील भी की है कि जो भी उनके संपर्क में आए है वह भी अपना कोरोना टेस्ट करवा ले . वही आज शहर में भी कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले है जिसमें से अब तक 24 की पहचान की गई है . देर रात तक यह आंकडों में बढौत्तरी हो सकती है . वहीं आज सुबह 52 कोरोना पॉजीटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए है .
वहीं रायपुर दुर्ग भिलाई में भी कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमें आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले में 196, रायगढ़ 67, दुर्ग 66, बिलासपुर 41, राजनांदगांव 50, बालोद 36, सुकमा 19, जशपुर 18, कोरबा 16, कांकेर 12, बलौदाबाजार 8, जांजगीर-चांपा 6, गरियाबंद 4, बलरामपुर, बीजापुर, महासमुंद, और सरगुजा 2-2, बस्तर, कबीरधाम, कोरिया 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।
