राजनांदगांव. शहर एवं जिले में अब तक कुल 65 कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की जा चुकी है जिसमें राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विकासखंड- 8, राजनांदगाँव ग्रामीण- 4, अम्बागढ़ चौकी विकासखंड- 2, मोहला आईटीबीपी- 1 , छुईखदान विकासखंड- 2 , डोंगरगढ़- 1 , छुरिया- 1 के है .
इसी के साथ ही शहर के नगर निगम राजनांदगाँव में अब तक कुल 46 मरीज की पहचान हुई है जिसमें स्टेशन पारा राजनांदगांव 12, सनसिटी राजनांदगांव 10, चंद्रा कॉलोनी 8 पोस्ट ऑफिस चौक 1, बरफानी आश्रम के पास 2, Gmch-2, रेवाडीह 4, कैलाश नगर 1, गौशाला पारा के पास 2, जनता कॉलोनी 3, सनता कॉलोनी 1 की पहचान की गई है . पूर्व महापौर शोभा सोनी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है जिसके बाद उन्होंने यह अपील भी की है कि जो भी उनके संपर्क में आए है वह भी अपना कोरोना टेस्ट करवा ले .
