चंडीगढ़ – धनास लेक में एक 60 वर्षीय व्यक्ति का पानी में उतराता शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 11 थाना पुलिस शव को लेख से बाहर निकाल जीएमएसएच 16 पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
साथ ही पुलिस जांच जांच में जुटी है कि व्यक्ति लेक में छलांग लगाई या फिर कोई और वजह है। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। धनास लेकर सिक्योरिटी गार्ड मुकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि लेक के बीचोबीच एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना पर 7011 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह व्यक्ति को पानी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि व्यक्ति की लाश ज्यादा देर तक पानी में रहने की वजह से फूली हुई थी। व्यक्ति की उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास है। वहीं पुलिस ने अंदेशा जताया है कि हो सकता है कि व्यक्ति सैर करने के दौरान लेक में छलांग लगा दी हो। वहीं पुलिस आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर मृतक की पहचान करने में जुट गई है।
