ठेलकाडीह राजनंदगांव जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा लाभ देना है। जन समस्याओं का निवारण भी करना है लेकिन कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। बता दें कि राजनंदगांव ब्लॉक के डूमरडीकला में 16 जनवरी को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में देखने को मिला। इसके बाद सिंगपुर पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कई ऐसे अधिकारी कर्मचारी है जो कार्यक्रम के दौरान ही निकलने लगे। जबकि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभान्वित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसमें लाभों से वंचित रह गए व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य करना है। पूर्व सरपंच कामता प्रसाद साहू ने बताया कि सिंगपुर संकल्प यात्रा का कार्यक्रम 17 जनवरी दोपहर में आयोजित की गई थी। पहले 4.15 बजे के आसपास कई अधिकारी, कर्मचारी वहां से निकलने लगे।
