राजनांदगांव. शहर में बढ़ रही चोरियों की वारदात के चलते राजनांदगांव के नंदई चौक में विगत दिनोंं पहले लोकेश साहू पिता – स्व. राजूलाल साहू, नंदई वार्ड नं 48 के वाहन मोटर सायकल जिसका नं. CG 08 U 5991 को 30 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया उसी रात वहां स्थित निवासी सोनू देवांगन की ऑटों की बैटरी भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
० पुराने मामले में भी चोर को नहीं पकड़ सकी पुलिस
राजनांदगांव शहर के नंदई में स्थित राजू किराना स्टोर में लगभग कुछ माह पूर्व लगभग 60,000 (साठ हजार रूपये) नगद चोरी हुई थी जिसमें अब तक चोर को पकड पाने में पुलिस नाकाम रही है वहीं नंदई क्षेत्र श्रमिक एरिया होने के चलते इस प्रकार से चाेरी के मामले बढने से वहां के निवासी काफी नाराज है ।
