राजनांदगांव। सुनने में बडा अडपटा जरुर लग रहा है लेकिन ये हकीकत है। राजनांदगांव जो नंदगांव के नाम से जाना जाता था। इस शहर में दिग्विजय कॉलेज है जहा भगवान राधा कृष्ण जी का मंदिर है। जहा इस बार भी जन्माष्टमी के अवसर पर मिलने वाला पैसा नहीं मिलने के कारण भगवान की आराधना एवं प्रसादी में भी पुजारी को काफी परेशानी उठानी पड़ी वही पूजा करने वाले पुजारी को भी अब तक दक्षिणा नहीं मिली है पूर्व में भी जन्माष्टमी के अवसर पर एवं नौका विहार के आयोजन हेतु पैसा नहीं दिया गया था जब इसे लेकर कुछ लोगों ने कलेक्टर जय प्रकाश मोर्य लिखित में मांग की थी तब पैसा जारी किया गया था लेकिन इस बार जन्माष्टमी मै भगवान के प्रसाद एवं पूजा पाठ हेतु पैसा नही दिया गया है।
जिससे मंदिर की सजावट एवं भगवान को लगने वाले भोग की व्यवस्था ले देकर पूजारी ने लोगों के सहयोग से पूरा किया लेकिन पहले वाली जो व्यवस्था होती थी वह नही हो पायी। जबकि मार्च में आवेदन दे दिया गया था लेकिन भगवान के जन्मोत्सव तक पैसा जारी नही किया गया जिसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।
दो वर्षों से भगवान के उत्सव एवं पूजारी को होने वाली परेशानी को लेकर सोमवार को वार्ड वाले कलेक्टर से मिलने की तैयारी कर रहे है।
