राजनांदगांव . सांसद संतोष पांडे जन्माष्टमी के पावन पर्व को ग्राम रुवंतला के निवासियों के लिए स्मरणीय बना दिया | आज ग्राम के मुख्य तालाब के किनारे भगवान शंकर की पूजा उपरांत ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार वर्मा, प्रशांत वैष्णव तथा खिलावन वर्मा के सहयोग से किए गए कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया | वृक्षारोपण के अवसर पर ग्रामीणों को संदेश देते हुए सांसद ने कहा कि वृक्ष की सुरक्षा ही देव पूजा है| आने वाली पीढ़ियों से हमें गाली नहीं खाना हो तो वृक्षों को सहेज कर रखना हमारा कर्तव्य व धर्म दोनों है| कोरोना जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता शुद्ध पर्यावरण से ही बढ़ेगी | सांसद के अतिरिक्त पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री राम जी भारती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, महेंद्र वैष्णव, मोहरा थाना प्रभारी रितेश मिश्रा के सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया|
