Home मध्य प्रदेश नए साल के पहले दिन महाआस्था ने महाकाल को नवाया शीश, दो...

नए साल के पहले दिन महाआस्था ने महाकाल को नवाया शीश, दो दिन में 10 लाख लोग पहुंचे

15

उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नए साल के पहले दिन सोमवार को महाआस्था ने महाकाल को शीश नवाया। दिनभर में सात लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। 31 दिसंबर को तीन लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे थे। मंदिर प्रशासन के अनुसार दो दिन में 10 लाख से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किए हैं। दर्शनार्थियों की यह संख्या पिछले साल के मुकाबले दो गुना है।

साल 2022 में 31 दिसंबर को डेढ़ लाख तथा 1 जनवरी 2024 को पांच लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए थे। बीते वर्ष के मुकाबले भक्तों की संख्या दो गुना होने के बावजूद सोमवार को श्रद्धालुओं को मात्र 50 मिनट में सुविधा पूर्वक भगवान के दर्शन हुए।
 

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया मध्यप्रदेश शासन द्वारा शक्तिपथ, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर तथा टनल-1 व 2 के रूप जो निर्माण कार्य कराए गए हैं, वे वरदान साबित हो रहे हैं। नए साल के पहले दिन इसी मार्ग से हजारों भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया था।

इस व्यवस्था से दर्शनार्थियों ने बिना किसी परेशानी के मात्र 40 से 50 मिनट में भगवान महाकाल के दर्शन किए। महाशिवरात्रि पर भक्तों की संख्या इससे अधिक रही तब भी इतने ही समय में भगवान के दर्शन कराए जाएंगे।

Previous articleउज्जैन में एक महिला ने पति और जेठ की गोली मारकर की हत्या..
Next articleYASH SHARMA BILASPUR