Home छत्तीसगढ़ CG : 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रक रायपुर से...

CG : 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रक रायपुर से अयोध्या रवाना हुए

16

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। 11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे तो वहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया।

Previous articleCG : नया साल मनाने गंगरेल पहुंच रहे पर्यटकों के लिए बड़ी खबर
Next articleसिंहस्थ के लिए 170 पेज की बनी उज्जैन विकास योजना, 5077 करोड़ रु. के काम का दावा