दिग्विजय स्टेडियम में खेली जा रही अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप के महत्वपूर्ण मैच में जिला बस्तर ने दुर्ग जिला को 124 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के अपने दावे को मजबूती से रखा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला बस्तर की टीम मात्र 145 रनों पर ही आउट हो गई। बस्तर की ओर से अब्दुल अनस खान ने 44 एवं संयम जैन ने 43 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।
दुर्ग की तरफ से जितेश वर्मा ने 44 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं जितेश चौहान ने 48 रन देखकर चार विकेट लिए। तत्पश्चात बल्लेबाजी करने उतरी दुर्ग की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 243 रन बना लिए। इस तरह जिला बस्तर के ऊपर उन्हें 98 रनों की लीड मिल गई। दुर्ग की तरफ से अर्पित श्रीवास्तव ने 74 रन बनाए। वहीं आदित्य रंजन एवं जितेश चौहान ने क्रमशः 49 एवं 42 रन बनाएं। जिला बस्तर की तरफ से पलाश मंडल एवं उत्कर्ष ठाकुर ने क्रमशः चार एवं तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बस्तर के बल्लेबाजों ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 विकेट में 314 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
इस पारी में फिर से एक बार अब्दुल अनस खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। अब्दुल अनस खान ने 119 एवं संयम जैन 82 रन बनाएं। वहीं हर्ष पांडे ने भी अच्छे बल्लेबाजी कर 40 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में दुर्ग को जीतने के लिए 217 रन बने थे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस अंतर जिला प्रतियोगिता में दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में ही 30 दिसंबर से जिला चांपा का मुकाबला कवर्धा के साथ होगा।
जितेश चौहान ने ही 25 रन बनाकर संघर्ष कर पाए बस्तर के गेंदबाजों के सामने दुर्ग की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। उनके सभी बल्लेबाज मात्र 92 रन बना कर ही ऑल आउट हो गए। दुर्ग की तरफ से जितेश चौहान ने ही 25 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया परंतु अन्य कोई बल्लेबाज बस्तर के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए।
दुर्ग की टीम इस मैच में 124 रनों से परास्त हो गई। इस पुल में सभी लीग मैच समाप्त होने के बाद बस्तर, दुर्ग एवं कवर्धा की टीमों ने समान रूप से 13-13 अंक प्राप्त किए हैं। बेहतर रन औसत से कवर्धा की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पात्र हो गई।







