राजनांदगांव। जिला पंचायत संचार एवं संकर्म समिति की बैठक 13 अगस्त को आयोजित की गई है। यह बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैठक में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में विभागवार स्वीकृत निर्माण कार्यों और विभागवार गत 5 वर्षों से अपूर्ण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी।
