राजनांदगांव छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की सामाजिक बैठक 24 दिसंबर को बाला बाबा मंदिर सोनार पारा में संपन्न हुई। बैठक के बाद सामाजिक भवन के लिए सांसद से वैष्णव समाज का प्रतिनिधि मंडल उनके कार्यालय में मिलने पहुंचा। उन्होंने सांसद मद से भवन के लिए 20 लाख राशि की मांग रखी। सांसद ने समाज को 10 लाख की स्वीकृत प्रदान की। आगामी समय में शेष 10 लाख जारी करने का आश्वासन दिया। इस पर वैष्णव जनों ने उनका आभार व्यक्त किया है।
इसके बाद पुनः बैठक कर अन्य विषयों पर चर्चा की। राजगामी संपदा न्यास में समाज का ही अध्यक्ष घोषित हो इस पर सभी ने एकमत होकर विधायक डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इस पर समाज के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष डोंगरगढ़ एवं जिला संरक्षक महेंद्र वैष्णव को सर्वसम्मति से राजगामी संपदा न्यास में अध्यक्ष बनाने सर्वसम्मति से नाम को तय किया गया हैं। बैठक में देव कुमार निर्वाणी प्रदेश सलाहकार, जिला प्रभारी शिव कुमार वैष्णव, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर वैष्णव, जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव, जिला महासचिव संदीप दास वैष्णव, मंडलेश्वर अनूप दास वैष्णव, उप मंडलेश्वर जागेश्वर दास वैष्णव, मंडल सचिव राजेंद्र वैष्णव, मंडल संरक्षक मेघदास वैष्णव, मंडल सहसचिव तजेंद्र वैष्णव, छुरिया मंडलेश्वर रविन्द्र वैष्णव, दुष्यंत दास वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव सुंदरा, विवेक वैष्णव, मनोज निर्वाणी, दीपक वैष्णव, जिला महासचिव संदीप दास वैष्णव एवं जिला युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव ढालेश वैष्णव सहित अन्य उपस्थित थे।
