Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : पंथी नृत्य प्रतियोगिता और शिविर 17 को

राजनांदगांव : पंथी नृत्य प्रतियोगिता और शिविर 17 को

13

राजनांदगांव गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं सद्भावना शिविर का आयोजन 17 दिसम्बर की शाम 4 बजे सतनाम भवन जीई रोड राजनांदगांव में किया जाएगा। जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में भाग के लिए केवल राजनांदगांव जिले के पंथी नर्तक दल 15 दिसम्बर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 62 में पंजीयन करा सकते हैं। पंथी नृत्य दल का प्रदर्शन पंजीयन क्रम के अनुसार होगा, प्रत्येक पंथी नृत्य दल को प्रदर्शन के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा तथा निर्णायक मंडल द्वारा लिए गए निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होंगे।

Previous articleCG : जाम में फंसने से पहले पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी
Next articleCG : खुले मैदान में युवक ने किया अग्निस्नान, सुसाइड की कोशिश से सहमे लोग