Home छत्तीसगढ़ CG : जंगली हाथी की मौत, गन्ने के खेत में मिला शव  

CG : जंगली हाथी की मौत, गन्ने के खेत में मिला शव  

16

बलरामपुर एक और हाथी की मौत की खबर के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है। विभाग मामले की जाँच और फिर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है। पूरा मामला बलरामपुर का है।

जानकारी के मुताबिक़ बलरामपुर जिले में राजपुर वन परिक्षेत्र अंतरगत नरसिंहपुर गांव में गन्ने के खेत में करंट लगाया गया था जिसकी चपेट में एक जंगली हाथी आ गया। इसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की नजर जब हाथी के शव पर पड़ी तो इसकी सूचना फ़ौरन स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अफसरों को दी गई। बहरहाल मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

Previous articleराजनांदगांव : निगम का अभियान, 12 मवेशी पकड़े
Next articleCG : जाम में फंसने से पहले पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी