Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : नीरज ग्रुप ऑफ स्कूल के बच्चों ने चौपाटी में मचाई...

राजनांदगांव : नीरज ग्रुप ऑफ स्कूल के बच्चों ने चौपाटी में मचाई धूम

16

राजनांदगांव| नीरज ग्रुप ऑफ स्कूल के नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल बल्देव बाग, जयस्तंभ चैक, एनबीआईएस-बोरी, नीरज फाउंडेशन स्कूल, नीरज माइल स्टोन स्कूल-खैरागढ़ के प्री-प्रायमरी के बच्चों ने चौपाटी पुष्प वाटिका में भ्रमण सहित खेलकूद का आनंद उठाया। शाला के प्री-नर्सरी से केजी-2 के छात्र-छात्राओं ने चौपाटी एवं पुष्प वाटिका में टॉय ट्रेन के सफर के साथ शाला द्वारा लगाए गए मिक्की माउस जम्पर, बाउंसिंग एवं सुमधुर गीतों पर डांस का लुत्फ उठाते हुए आनंदित हो झूम उठे।

इस अवसर पर शाला संचालक नीरज बाजपेयी एवं सोनल बाजपेयी स्वयं उपस्थित रहकर बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए समस्त स्टाफ के द्वारा सुरक्षा चक्र बनाकर बच्चों को बीच में रखकर इस भ्रमण (पिकनिक) का भरपूर मनोरंजन कराया। उक्त अवसर पर नीरज ग्रुप ऑफ स्कूल के समस्त हेडमिस्ट्रेस एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उक्त जानकारी शाला प्रशासक ने दी।

Previous articleCG : बिजली कटौती से लोग परेशान, नलों में पानी सप्लाई भी प्रभावित 
Next articleCG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ में शामिल होने रायपुर पहुंचे सीएम प्रमोद सावंत