स्वच्छ धरा समिति,छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा महादेव मंदिर, पुलिस थाना कालोनी,सेक्टर -6 ,भिलाई नगर में मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर पॉलीथीन, पत्ते,गुटखा पाऊच एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। मंदिर परिसर में ऑंवला का पौधा रोपित कर स्वच्छता एंव पौधारोपण का संदेश दिया। समिति के जिला अध्यक्ष नवनीत हरदेल, जिला संयोजक अशोक शर्मा, अध्यक्ष सुरेंद्र साहू,उपाध्यक्ष अरुण दुबे, निधि देशमुख, ज्योति सिंह ने अपना योगदान दिया। समिति के अध्यक्ष नवनीत हरदेल ने कहा कि समिति का उद्देश्य हरा भरा,स्वच्छ धरा है।







