राजनांदगांव मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से व्यवसाय करने अधिकतम 2 लाख रुपए, सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए एवं उद्योग स्थापना के लिए 25 लाख रुपए तक ऋण प्रदान किया जाता है। योजनांतर्गत 25 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है।







