Home छत्तीसगढ़ CG : 13 को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय… पीएम...

CG : 13 को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय… पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

12

छत्तीसगढ़ में काफी सस्पेंस के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय होंगे। बताया जा रहा है 13 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में सीएम की शपथ लेंगे। इस दौरान शपथ कार्यक्रम में कई दिग्गज शामिल होंगे।

शपथ कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और मंत्री मंडल भी शपथ ले सकते हैं।

ये दिग्गज हो सकते हैं शामिल

शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं । इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

Previous articleCG : सड़क दुर्घटना में एसईसीएल कर्मी की मौत
Next articleमुख्यमंत्री चौहान ने साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दी बधाई