राजनांदगांव में युवाओं का रनिंग ग्रुप का संगठन राजनांदगांव रनर्स ग्रुप के बैनर तले हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 7 जनवरी 2024 को आयोजित हाफ मैराथन ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में होगी। छत्तीसगढ़ में इस हाफ मैराथन की सराहना की जाती है।
रनर्स ग्रुप फिटनेस को ध्यान में रखकर कुछ ना कुछ कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। हाफ मैराथन छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय हो चुका है। हर स्कूल-कॉलेज, अफसर अधिकारी सभी हाफ मैराथन के लिए उत्साहित हैं। बीते 5 साल से राजनांदगांव में हाफ मैराथन का आयोजन रनर ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। राजनांदगांव के उत्साही 100 से अधिक युवाओं की शक्ति इस मैराथन में लगी है।

रनर्स ग्रुप फिटनेस को ध्यान में रखकर कुछ ना कुछ कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।
फिटनेस के लिए तैयार हुआ रनर्स ग्रुप
स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने और फिटनेस को ध्यान में रखकर राजनंदगांव में रनर्स ग्रुप का एक बड़ा ग्रुप तैयार हुआ है। इस रनर्स ग्रुप को तैयार होने में 15 साल लगे हैं। इस ग्रुप में शामिल युवा हर रोज सुबह 4 बजे से 25 किलोमीटर की दौड़ रोज करते हैं। गर्मी हो बरसात हो ठंडी हो इससे इन युवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

बीते 5 साल से राजनांदगांव में हाफ मैराथन का आयोजन रनर ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।

भारत के किसी भी कोने में कहीं भी मैराथन हो रनर्स ग्रुप की टीम मैराथन में जरूर भाग लेती है।
हर मैराथन में आगे रहता है रनर्स ग्रुप
भारत के किसी भी कोने में कहीं भी मैराथन हो रनर्स ग्रुप की टीम मैराथन में जरूर भाग लेती है। चाहे फिर कठिन भरी लद्दाख की दुर्गम मैराथन हो मुंबई का मैराथन हो या चेन्नई का हैदराबाद या नागपुर का, सभी मैराथन में राजनांदगांव रनर्स की टीम अग्रणी रहती है।

सभी मैराथन में राजनांदगांव रनर्स की टीम अग्रणी रहती है।

7 जनवरी 2024 को होने वाले मैराथन के लिए कई प्रकार की सुविधा दी जा रही हैं।
कैंपेनिंग से लेकर हर फैसले लेता है रनर्स ग्रुप
रनर्स ग्रुप ने बताया गया कि रनिंग के लिए रूट फाइनल करके कितना पुरस्कार देना है और स्कूलों-कालेजों व ऑफिस में जाकर कैंपेनिंग करना लोगों को समझाइश देना राजनांदगांव रनर्स ग्रुप की दिनचर्या में शामिल हैं। 7 जनवरी 2024 को होने वाले मैराथन के लिए कई प्रकार की सुविधा दी जा रही हैं।
चेस्ट नंबर इलेक्ट्रॉनिक्स चिप्स के साथ एक्टिव ड्राई फिट शॉर्ट मेडल प्रमाण पत्र, म्यूजिकल कार्निवल के साथ ही स्वादिष्ट अनलिमिटेड गरमा गरम नाश्ते की सुविधा सुसज्जित रहेगी। इसमें 3 लाख से अधिक नगद पुरस्कार ओपन श्रेणी में पुरुषों महिला वर्ग में दसवें रेंज तक रनर को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें 6 वर्ष आयु से लेकर 61 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है।





