रायपुर- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जिसमे रायपुर से 132, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से 9, कोरबा से 6, बलरामपुर, बस्तर व बलौदाबाजार से 4 -4, बिलासपुर से 3, जांजगीर से 2 और दंतेवाड़ा, सूरजपुर, सरगुजा, गरियाबंद, कांकेर से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 309 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए। आज 2 मरीजों की मौत भी हुई है. अब राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9086 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2803 है।

