Home मध्य प्रदेश जीत से गदगद सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज- उनकी हर...

जीत से गदगद सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज- उनकी हर बद्दुआ का मैं स्वागत करता हूं, जनता ने अपना कद दिखा दिया

15

भोपाल
मध्यप्रदेश में भाजपा जीत तरफ बड़ी तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस हार की कंगार पर खड़ी दिखाई दे रही है। भाजपा की इस जीत से पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर तरफ जश्न का मौहाल बना हुआ है। सीएम शिवराज सिंह और वीडी शर्मा एक दूसरे को मिठाई खिलाते भी दिखाई दिए। इस बीच अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- दिग्विजय सिंह जी की हर बद्दुआ का मैं स्वागत करता हूं और अपने दिल से राजा साहब को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं अपने दिल में किसी के प्रति गलत भाव नहीं रखता हूं। मैं मध्य प्रदेश की एक-एक जनता को नमन करता हूं कि उन्होंने भाजपा पर पूर्ण विश्वास जताया है।

उन्होंने आगे कहा- वो तो कल लड्डू खरीद रहे थे। बधाई के पोस्टर लग गए थे, लेकिन हम लोग चुप-चाप काम कर रहे थे, क्योंकि हमें पूरा विश्वास रहा है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहा है। जनता ने अपना निर्णय साफ कर दिया है और जो लोग कद की बात कर रहे थे ग्वालियर-चंबल संभाग और मध्य प्रदेश की जनता ने अपना कद दिखा दिया है।

Previous articleशाजापुर विधानसभा सीट से 28 वोटों से हारे पूर्व मंत्री हुकुम सिंह
Next articleभाजपा में ख़ुशी की लहर, प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, एक…