एक नाबालिक सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना में 30 जुलाई को शाम कोहका नाला पुल के पास हत्या को सुलझाते हुए डोंगरगांव पुलिस ने एक आरोपी सहित 01 विधि से सघर्सरत बालक को गिरप्तार किया है । प्रार्थी एवलाल मेश्राम पिता स्व0 उमेंद राम मेश्राम उम 53 साल निवासी कोहका थाना डोंगरगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते दिन गुरूवार को लगभग दोपहर 3.30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके मझला भाई प्रेमलाल मेश्राम कि हत्या कर शव को कोहका नाला पुल के नीचे फेक दिया है। घटना स्थल पर मुतक का TVS मोटर सायकल पुलिया के रेलिंग में खड़ा है मोटर सायकल के पास ही उसका चश्मा तथा एक अज्ञात व्यक्ति का चप्पल एवं बीयर बोतल का कोंच का छोटा सा टुकड़ा पड़ा हुआ है कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क़मांक 133/20 धारा 302 भादवि0 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी के0पी0 मरकाम द्वारा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ‘अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े अं0चौकी से दिशानिर्देशन प्राप्त कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये सायबर टीम तथा थाना डोंगरगांव कि पुलिस टीम रवाना किया गया । घटना स्थल पर मिले साक्ष्य व गोपनीय सूत्रो से मिली जानकारी के आधार पर कि संदेही मुकेश वैष्णव तथा विधी से संघर्सरत बालक को मौके पर देखा गया है पतासाजी दौरान मौके पर मिला साक्ष्य एंव टॉवर लोकेश से पता चला की आरोपी मुकेश वैष्णव अपने साथी विधि से सर्घसरत बालक के साथ होकर मृतक प्रेम लाल मेश्राम से वाद-विवाद करते हुए प्रेमलाल मेश्राम की घटना स्थल पर पत्थर से वार कर हत्या कर फरार हो गया है । आरोपी पुलिस से छिपते-छिपाते दिगर राज्य भागने के फिराक मे थे, जिन्हे टॉवर लोकेशन व गुप्त सूत्रो से पतासाजी कर आरोपी मुकेश वैष्णव पिता ओमकार वैष्णव उम्र 26 साल निवासी कोहका थाना डोंगरगांव ,के विधि से संधर्सरत बालक के साथ कुरूद जिला दुर्ग में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया ।
आरोपीयों से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया की 200/- रूपये की रिचार्ज की बात को लेकर तीनों में तीनो मे विवाद हुआ था। वाद-विवाद के दौरान मृतक द्वारा मारपीट करने पर दोनो ने एक राय होकर प्रेमलाल मेश्राम के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दिया तथा शव को पुल के नीचे फेक दिये तथा वहां से मोटर सायकल से भाग गये थे आरोपी तथा विधि संघर्सरत बालक से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा हत्या मे प्रयुक्त पत्थर को जप्त किया गया है । आरोपी द्वय को गिरफ्तार किया गया हैं जिन्हे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान निरीक्षक के0पी0 मरकाम, सायबर सेल के प्र0आर0 बसंतराव , आर0 प्रवीण मेश्राम , आर0 मनीष मानिकपुरी, आर0 राकेश धुत थाना से सउनि0 मेघनाथ सिन्हा , सउनि0 गोवर्धन देशमुख , प्र0आर0 मोहन चंदेल , जय सोनवानी, आर0 योगेश साहू . आर0 राणा प्रसन्ना , आर0 जामेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
