Home मध्य प्रदेश बालाघाट की घटना के बाद कांग्रेस ने किया सभी उम्मीदवारोें को अलर्ट

बालाघाट की घटना के बाद कांग्रेस ने किया सभी उम्मीदवारोें को अलर्ट

12

भोपाल

बालाघाट में डाक मतों को लेकर सामने आए कथित वीडियो के बाद कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को अलर्ट किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सभी उम्मीदवारों को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें उन्होंने ट्रैजरी के स्ट्रांग रूम में लगातार निगरानी करवाने को कहा है। वहीं कांग्रेस ने फिर से आशंका व्यक्त की है कि डाकमत पत्रों में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस से लिखे गए पत्र में बालाघाट की घटना का हवाला देते हुए लिखा गया है कि पोस्टल वोट्स में हेराफेरी होने की आशंका है। इसालिए सभी को सलाह दी जाती है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पोस्टल वोट्स ट्रैजरी कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखे गए डाकमतों की लगातार निगरानी के लिए अपने प्रतिनिधि को यहां पर तैनात करें। इस पत्र में यह भी लिखा गया है कि डाक मतपत्र की निगरानी में अत्याधिक सतर्कता बरतना आवश्यक है क्योंकि मतगणना दिवस यानि तीन दिसंबर के एक दिन पूर्व 2 दिसंबर को 3 बजे ही प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति में ही पोस्टल वोट से संबंधित स्ट्रांग रूम को खोलकर मतगणना स्थल पर ले जाने की कार्यवाही की जा सकती है।

हमे आशंका है कि डाक मतपत्रों के साथ कई जगह पर छेड़छाड़ की जा सकती है। बालाघाट का एक वीडियो सामने आया है। इंदौर से भी इस तरह की शिकायतें आई है। डाक मतपत्रों से अब छेड़छाड़ न हो सकें, इसलिए हमने सभी उम्मीदवारों को इस संबंध में सतर्क रहने के लिए कहा है।
जेपी धनोपिया, उपाध्यक्ष एवं प्रभारी चुनाव आयोग कार्य

Previous articleCG : घायल युवक की मदद करने बृजमोहन ने रुकवाया काफिला…
Next articleसीएम शिवराज ने मतगणना से 3 दिन पहले बुलाई आखिरी कैबिनेट बैठक