Home छत्तीसगढ़ CG : घायल युवक की मदद करने बृजमोहन ने रुकवाया काफिला…

CG : घायल युवक की मदद करने बृजमोहन ने रुकवाया काफिला…

19

रायपुर कुशालपुर रिंग रोड पर बुधवार को एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।इसी दौरान बृजमोहन अग्रवाल दुर्ग से रायपुर लौट रहे थे। उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और तुरंत अपनी कार से उतरकर घायल की मदद को आगे आए। उन्होंने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने सुरक्षाकर्मियों को अपनी कार से घायल को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी।हालांकि बृजमोहन अग्रवाल से सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिसकर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया।बृजमोहन अग्रवाल ने पुलिस और स्वाथ्यकर्मियो को घायल की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

Previous article2020 की शिवराज सरकार की आखिरी कैबिनेट कल
Next articleबालाघाट की घटना के बाद कांग्रेस ने किया सभी उम्मीदवारोें को अलर्ट