कॉप ऑफ द मंथ अक्टूबर के तहत विधानसभा चुनाव माह नवंबर 2023 हेतु सौंपे गये महत्वपूर्ण कार्यो का निर्वहन लगन एवं मेहनत से करने के फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक एवं समस्त राजपत्रित अधिकारीयों के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद चुनाव सेल/डीएसबी में कार्यरत 10 कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव के दौरान अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सफल चुनाव संपन्न कराने हेतु आभार व्यक्त कर बधाई दी गई।
इस दौरान उप. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, डीएसपी गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी बोनीफास एक्का, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, रीडर घनाराम कुलदीप, डीएसबी प्रभारी रमेश निषाद उपस्थित हुए।
सम्मानित हुए कर्मचारियों के नाम –
