पलारी से 10 किलोमीटर दूर केसला गांव की छात्रा रात में 10 बजे अपने पुरुष मित्र से मिलने गई थी। उसी दौरान 10 युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लोकलाज के भय से छात्रा ने रिपोर्ट नहीं लिखाई, लेकिन आरोपी उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे, तो छात्रा ने पुलिस को यह कहकर सूचना दी कि उसके परिवार में किसी को न बताए। हालांकि मामला डेढ़ माह पुराना है, लेकिन आरोपियों ने वीडियो अभी जारी किया है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला का कहना है कि मामला दर्ज हो गया है, अभी नाबालिग का बयान होगा उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नाबालिग अनुसूचित जाति की है। करीब डेढ़ माह पहले वह रात्रि करीब 10 बजे गांव के अपने पुरुष मित्र से मिलने घर से बाहर गई थी। इसी बीच गांव और आसपास के 10 युवकों ने उसे पकड़कर पहले उससे मारपीट कर बेहोश किया।
फिर उससे सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका रेप का वीडियो भी बना लिया। बेहोशी के बाद आरोपी उसे घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले। जब उसे होश आया तो वो चुपचाप अपने घर चली आई लेकिन इस हादसे की जानकारी परिवार वालों को नहीं दी। हाल ही में कुछ दिनों पहले ही आरोपियों ने लड़की को गैंग रप का वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना चाहा तो दरिंदगी की शिकार छात्रा ने सखी सेंटर को 181 पर फोन कर आपबीती बताई। इसके बाद सीडब्ल्यूसी और सखी सेंटर ने नाबालिग का रेस्क्यू कर उसे भरोसे पर लिया।
नाबालिग ने उन्हें बताया कि वह हादसे की जानकारी अपने माता-पिता को नहीं बताना चाहती थी क्योंकि आरोपियों ने उसे बताया था कि उनमें से कुछ लोग किसी मामले में कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए हैं। आरोपियों ने उसे धमकी भी दी थी कि किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इससे लड़की डर गई और फिर चोरी छिपे इसकी जानकारी मंगलवार को 181 पर फोन पर दी और बताया कि वह खुद सामने नहीं आना चाहती। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज तो कर लिया है पर अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
