राजनांदगांव। भाजपा नेता अशोक चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के छुटभैया नेताओं द्वारा डॉ रमन सिंह के पन्द्रह साल के शासन काल की तुलना करते हुए अनाप सनाप बातें कर रहे हैं उन्हें हकीकत में कुछ भी ज्ञान नहीं है उन्हें ख्याल होना चाहिए कि मनमोहन सिंह सरकार ने डॉ रमन सिंह जी को दो बार श्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में पुरस्कृत किया और तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी जी ने विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि अटल जी ने 3 नए राज्य बनाए थे लेकिन वास्तविक विकास केवल छत्तीसगढ़ ने किया है इसी तरह तत्कालीन ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला साहब ने कहा था की ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के सभी राज्यों को छत्तीसगढ़ का अनुसरण करना चाहिए तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था एम्स रायपुर के उद्घाटन के अवसर पर कि नए राज्यों में छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्वाधिक अच्छा कार्य किया है इसी तरह अन्य विभाग के केंद्रीय मंत्रियों ने जो मनमोहन सिंह के सरकार में मंत्री थे डॉक्टर रमन की प्रशंसा की, कांग्रेस नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए। और आज हमारे कुछ छूट भैया कांग्रेसी नेता अपने आका को खुश करने के लिए अनर्गल बेबुनियाद बातों को पेपर के माध्यम से उछाल कर लोगों को गुमराह नहीं कर सकते, कहते हैं प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं जिन लोगों ने रमन की कार्यशैली को देखा है उन्हें वर्तमान कांग्रेस शासन व पूर्व के भाजपा शासन के संबंध में सभी जानकारी है आज जिस पीडीएस को विश्व के अनेक देशों ने सराहा, आज पीडीएस सिस्टम फेल हो गया है। मोदी सरकार ने नवंबर तक राशन फ्री में देने का निर्णय लिया लेकिन छत्तीसगढ़ में जुलाई महीने में हितग्राहियों को मुफ्त राशन भी प्राप्त नहीं हुआ ऐसे में अपने मुंह मियां मि_ू बनने से काम नहीं चलेगा जनता को जवाब देना होगा करोना काल में प्रारंभ में जब केसेस कम थे तो माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि राहुल के मार्गदर्शन के कारण केस कम है आज जब केस बढ़ गए हैं तो क्या कांग्रेसी नेता बता पाएंगे कि माननीय राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को मार्गदर्शन देना बंद कर दिया। कोई भी बात को लिखने पढऩे से पहले पिछली बातों को याद कर लेना चाहिए डॉक्टर रमन ने ही गरीबों के पैर में कांटा चुभता है इस बात का अनुभव किया और वनवासियों को चप्पल वितरण किया था सुदूर जंगल के लोगों को महीनों नमक प्राप्त नहीं होने के कारण बेस्वाद खाना खाना पड़ता था या अपने अनमोल वस्तुओं को नमक के बदले में बदलना पड़ता था डॉ रमन सिंह की संवेदनशील सरकार ने ही गरीबों को मुफ्त नमक दिला कर उनके खाने में स्वाद का मिश्रण किया इन सब बातों को कांग्रेसियों को याद करना चाहिए। आप के शासन में कई महीने नमक भी नहीं मिले जब हो हल्ला मचा तो मजबूरन नमक वितरण का कार्य शुरू किया गया है ना जाने कितने ऐसे कार्य हैं जिससे छत्तीसगढ़ की जनता आज वंचित हो गई है किसानों को बिजली का कनेक्शन नहीं मिल रहा है केवल राजनांदगांव और कवर्धा में 20,000 से ज्यादा पंप के कनेक्शन अभी लंबित है पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा इन सब बातों को नजर में रखते हुए ही बयानबाजी करें भविष्य में जनता कांग्रेस को अवश्य सबक सिखाएगी।
