राजनांदगांव जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में एसओएफ (साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन) द्वारा आयोजित परीक्षा में विद्यालय के 81 बच्चों ने परीक्षा दी। जो कक्षा 1ली से 12वीं तक के बच्चों हेतु विभिन्न समूहों में आयोजित हुआ।
शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस परीक्षा में प्रत्येक वर्ष बच्चों की भागीदारी होती है। जो एसओएफ द्वारा नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा में चयनित होकर पुरस्कृत किये जाते हैं। परीक्षा प्रभारी श्री संतु गुप्ता द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को मार्गदर्शन दिया जाता है और यह इसी का परिणाम है कि यहां के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल होने के साथ-साथ साइंस ओलंपियाड में भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं।
बच्चों के इस सराहनीय प्रयास हेतु गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन सहित समस्त सदस्यगण, प्राचार्यगण, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
